• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती और राजा राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान का आयोजन।

Published on: 01 Oct 2025

आईजीयू में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती और राजा राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर व्याख्यान का आयोजन।* इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के इतिहास विभाग द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राजा राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर करण सिंह उपस्थित रहे। व्याख्यान का मुख्य विषय “भगत सिंह और उनकी क्रांतिकारी गतिविधियाँ एवं उनके पिता और चाचा से मिली प्रेरणा” रहा। मुख्य वक्ता प्रोफेसर करण सिंह ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अद्वितीय प्रेरणास्रोत हैं। उनके साहस, त्याग और बलिदान से आज भी नई पीढ़ी ऊर्जा प्राप्त करती है। विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. बलकार सिंह ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर करण सिंह का स्वागत किया और अपने संबोधन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राजा राव बीरेंद्र सिंह के समाज एवं विशेषकर किसान वर्ग के उत्थान के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजा राव बीरेंद्र सिंह का जीवन समाजसेवा और किसान हितैषी नीतियों के लिए सदैव याद किया जाएगा। डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि वह जल्द ही राजा राव वीरेंद्र सिंह के ऊपर एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करवाएंगे। कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. अविनाश आर्य, डॉ. कमलेश नरवाना और डॉ. मंजू भी उपस्थित रहे। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने शहीद भगत सिंह और राजा राव बीरेंद्र सिंह दोनों की स्मृति को नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।