• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

होटल मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर बनाए अपना करियर।

Published on: 13 Jun 2026

*होटल मैनेजमेंट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर बनाए अपना करियर।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के होटल पर्यटक एवं प्रबंधन विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं:

1. MHMCT (Master of Hotel Management and Catering Technology)

2. BHMCT (Bachelor of Hotel Management and Catering Technology)

विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि होटल एवं आतिथ्य उद्योग विश्व के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है, जिसमें प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन की निरंतर मांग बनी रहती है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को होटल संचालन, खाद्य उत्पादन, खाद्य एवं पेय सेवा, फ्रंट ऑफिस प्रबंधन, हाउसकीपिंग, पर्यटन प्रबंधन, आयोजन प्रबंधन तथा ग्राहक सेवा से संबंधित व्यावहारिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। विद्यार्थी देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स, एयरलाइंस, क्रूज लाइन्स, ट्रैवल एवं टूरिज्म कंपनियों, इवेंट मैनेजमेंट संस्थानों, अस्पतालों, कॉर्पोरेट कैटरिंग सेवाओं तथा आतिथ्य उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी उद्यमिता के क्षेत्र में भी होटल, रेस्तरां, कैफे, बेकरी तथा कैटरिंग व्यवसाय स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रो. अदिति शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि जो छात्र आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में सफल करियर बनाना चाहते हैं, वे समय रहते इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करें।

इच्छुक विद्यार्थी स्नातक के होटल पर्यटक एवं प्रबंधन पाठ्यक्रम में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं एवं स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दाखिला सूचना विवरिणिका देखकर एवं विभाग से संपर्क कर सकते हैं।