• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

सोशल मीडिया और तनाव का असर: युवाओं में आक्रामकता: प्रो. रोशन लाल दहिया।

Published on: 22 Mar 2026

*सोशल मीडिया और तनाव का असर: युवाओं में आक्रामकता: प्रो. रोशन लाल दहिया।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “युवा वर्ग में आक्रोश” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर रोशन लाल दहिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यूआईटी परिसर में पौधारोपण के साथ की गयी।

अपने व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रोफेसर रोशन लाल दहिया ने युवाओं में बढ़ते गुस्से के विभिन्न मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और पारिवारिक कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल, बेरोजगारी, सामाजिक दबाव और डिजिटल जीवनशैली के कारण युवाओं में तनाव और आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो इसके गंभीर परिणाम समाज पर पड़ सकते हैं। प्रोफेसर दहिया ने युवाओं को अपने भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए मेडिटेशन, सकारात्मक सोच और संवाद के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवम अधिष्ठाता कॉग्निटिव एंड बिहेवियरल साइंसेज डॉ. बिजेंद्र सिंह, शिक्षकगण डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सतीश कुमार व रोहित कुमार सहित शोधार्थी पारुल और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्रों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। 

मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।