• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

सांग सम्राट मास्टर नेकीराम जयंती के उपलक्ष्य में आईजीयू में होगा कवि सम्मेलन।

Published on: 06 Oct 2026

प्रसिद्ध सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की जयंती के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कवि शिरकत करेंगे। 

निदेशक छात्र युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि मास्टर नेकीराम चेयर एवं मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य कला संरक्षण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी, मास्टर महेंद्र, आलोक भांडोरिया, राजेश भुलक्कड़, दलबीर फूल और मनोज कौशिक अपनी प्रस्तुति देंगे।