• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के प्रति किया जागरूक।

Published on: 10 Feb 2026

*विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के प्रति किया जागरूक।


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच जागृत करने के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विकास बत्रा के मार्गदर्शन में प्रेरणादायक फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. मंजू कुमारी द्वारा किया गया। डॉ. विरेंद्र ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर जनकल्याण के लिए भागीदारी दिखानी होगी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर इतिहास विभाग के अन्य गणमान्य संकाय सदस्य डॉ. बलकार सिंह, डॉ. कमलेश नरवाणा, डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. अविनाश आर्य, डॉ. रितु तथा कार्यालय सहायक हुकमचंद सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।