• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

भूगोल की छात्रा ज्योति ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की।

Published on: 07 Feb 2026

*भूगोल की छात्रा ज्योति ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के भूगोल विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति सपुत्री श्री विजयपाल ने यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने छात्रा ज्योति को जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी एवं ओर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह एवं भूगोल विभागाध्यक्ष डॉक्टर विपिन कुमार एवं भूगोल विभाग के सभी शिक्षकों ने छात्रा एवं उसके परिवार को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छात्रा के भविष्य की उज्जवल कामना की।