• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

कुलपति ने किया खेल परिसर भवनों का निरीक्षण।

Published on: 04 Feb 2026

*कुलपति ने किया खेल परिसर भवनों का निरीक्षण।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने इनडोर एवं आउटडोर खेल परिसर का निरीक्षण किया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहे। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एक्सईएन श्री अंकुर हुड्डा, इंजीनियरिंग शाखा एवं खेल विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि इनडोर एवं आउटडोर खेल परिसर के विकास कार्यों को तेजी से किया जाए ताकि जल्द से जल्द खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उच्चतम एवं सर्वोत्तम खेल सुविधाओं को प्रदान किया जा सके। विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। विश्वविद्यालय के राव तुला राम भवन, यूआईटी भवन की पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियरिंग शाखा से एक्सईएन श्री नवीन कुमार धनखड़, टेक्निकल एडवाइजर श्री अशोक कुमार मोदी, एसडीई श्री सुरेंद्र सिंह, खेल विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र ढाका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।