• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

एमएससी भूगोल के लिए प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को।

Published on: 14 Jun 2026

*एमएससी भूगोल के लिए प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में एमएससी भूगोल की 45 सीटों पर सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। 

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 जून से अपना प्रवेश-पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक सुचना विवरणिका में उपलब्ध है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

डॉ. विपिन ने बताया कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अंकों में छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भूगोल विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षण, अनुसंधान, जीआईएस (GIS), रिमोट सेंसिंग, पर्यावरण अध्ययन, शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन, आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, जनसंख्या अध्ययन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, संसाधन प्रबंधन, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों सहित अनेक क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं तथा शोध के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकते हैं।

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार, डॉ. कृष्ण दत्त, डॉ. नेहा यादव एवं डॉ. सुनीता नागपाल सहित विभाग के अन्य शिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।