• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में 'योग व ध्यान द्वारा तनाव प्रबंधन' पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन।

Published on: 07 May 2026

*आईजीयू में 'योग व ध्यान द्वारा तनाव प्रबंधन' पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में प्रबंधन विभाग में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए 'योग व ध्यान द्वारा तनाव प्रबंधन' पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटीग्रेटेड MBA के छात्रों द्वारा कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. भारती के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रितु बजाज द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत प्रस्तावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जयपाल सिंह राजपूत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में होने वाले तनाव जैसे शिक्षा, परीक्षा, परिणाम, संबंध, पारिवारिक आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हम योजनाबद्ध तरीके से अगर अपने जीवन को व्यवस्थित करें तो हम बहुत से तनाव से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव ना हो, ऐसा संभव नहीं परंतु हमें होने वाले तनाव का प्रबंध करना आना चाहिए। हम अनुशासन और समय प्रबंधन से न केवल तनाव से बच सकते हैं, अपितु अपने जीवन लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने तनाव के हमारे शरीर, मन और मस्तिष्क पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की खान-पान भी तनाव को दूर रखने में सहायता करता है 'जैसा खाए अन्न वैसा बने मन’। सत्र का समापन योग ध्यान क्रिया और ॐ के उच्चारण के साथ किया गया और सभी के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में भूमिका और शगुन ने मंच संचालक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्तावना छात्र रजत द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर समृद्धि, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. देवेश अग्रवाल, शोधार्थी लक्ष्य यादव, नेहा, नीतू, ज्योति, सुरभी, नंदिनी, निशा आदि उपस्थित रहे।