• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम विषय व्याख्यान का आयोजन।

Published on: 09 May 2026

*आईजीयू में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम विषय व्याख्यान का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में अर्थशास्त्र विभाग में एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के महत्व, कार्यप्रणाली एवं भविष्य में इसके लाभों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाज कार्य विभाग से डॉ. सतेंद्र कुमार रहे। इस विस्तार व्याख्यान का संयोजन अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. रितु द्वारा विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार द्वारा मुख्य वक्ता डॉ. सतेंद्र कुमार को पौधा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। यह कार्यक्रम आईक्यूएसी निदेशक प्रो. विकास बत्रा की प्रेरणा से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. सतेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कार्यक्रम की कार्यप्रणाली, उसमें किए जाने वाले कार्यों तथा भविष्य में इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास तथा समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही यह विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनके भविष्य को सशक्त बनाती है। इस अवसर पर एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, बीएचएमसीटी विभाग से डॉ. नवनीत, समाज कार्य विभाग के श्री सतीश कुमार एवं मनीषा सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र विभाग की रिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्य वक्ता डॉ. सतेंद्र कुमार का अपने बहुमूल्य समय एवं प्रेरणादायक विचार साझा करने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।