• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में मुँह के कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Published on: 04 Feb 2026

*आईजीयू में मुँह के कैंसर और स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।*


इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में युथ रेड क्रॉस, विश्वविद्यालय महिला प्रकोष्ठ और स्वदेशी शोध संस्थान के सयुंक्त तत्वावधान में मुँह के कैंसर और स्तन कैंसर के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रोफेसर रश्मि पुंडीर द्वारा स्वागत प्रस्तावना के साथ किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम के वरिष्ठ सर्जन डॉ. जयप्रकाश गुरवालिया ने विधार्थियों को कैंसर से कारणों, समस्याओं और इलाज़ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तम्बाकू पदार्थों से होने वाले कैंसर और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं से नशे और तम्बाकू से दूर रहने की अपील की। 

डॉ. सुमन, कैंसर मेडिसिन विशेषज्ञ और उपनिदेशक, कैंसर विभाग, फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम ने स्तन और सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी साझा की। सर्वाइकल कैंसर, जो अक्सर एचपीवी संक्रमण के लगातार बने रहने के कारण होता है, गर्भाशय ग्रीवा में विकसित होता है और पैप स्मीयर जैसी जांचों के माध्यम से जल्दी पता चलने पर काफी हद तक रोकथाम और इलाज संभव है। इसकी रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण करवाया जा सकता है। 

कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर रितु बजाज नोडल ऑफिसर, स्वदेशी शोध संस्थान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विषय में समाज में जागरूकता फैलाना आज के समय में अति आवश्यक है। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी और कहा कि हमें समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान करते रहने चाहिए। मंच संचालन शोधार्थी लक्ष्य यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मीरा भांबा, डॉ. ममता अग्रवाल डॉ. भारती, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. पवन कुमार, रेखा, उषा, प्रोमिला सहित विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।