Published on: 21 May 2026
आईजीयू में "एडवांस डाटा एनालिटिक्स” विषय पर व्याख्यान का आयोजन।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “एडवांस डाटा एनालिटिक्स” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रंजन अनेजा, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार द्वारा मुख्य वक्ता के स्वागत के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में डेटा एनालिटिक्स की बढ़ती उपयोगिता तथा शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान के दौरान मुख्य वक्ता रंजन अनेजा ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को एडवांस डेटा एनालिटिक्स से संबंधित विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने शोध कार्यों में उपयोग होने वाले डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक पहलुओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने व्याख्यान में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तार पूर्वक उत्तर दिया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. ऋतु कुमारी सहित विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ऋतु कुमारी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता रंजन अनेजा का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।