Published on: 07 Jul 2026
प्रेस विज्ञप्ति:07.07.2026
आईजीयू पीजी कोर्सों में प्रवेश हेतु 10 तारीख तक करें अपना रिजल्ट अपडेट, नए अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2026 कर दी गई है।
पहले से पंजीकृत विद्यार्थी जिनके यूजी सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आ गए हैं वह दाखिला पोर्टल से लॉगिन कर अपना रिजल्ट अपडेट कर दें एवं इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एल.एल.बी., एल.एल.एम, एमकॉम, एमए (हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, योगा, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, साइकोलॉजी), एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमसीए, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कोर्सों में 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के विवरण, पात्रता, शुल्क संरचना एवं दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.igu.ac.in पर उपलब्ध है।