Published on: 06 Oct 2026
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर (रेवाड़ी) के खेल निदेशक, डॉ. अशोक कुमार यादव ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय द्वारा इन प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्टूबर माह में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता खेलों से ही विकसित होती है। विश्वविद्यालय सदैव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहा है और यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने सभी महाविद्यालयों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ें ताकि उनकी ऊर्जा का सही और सकारात्मक दिशा में उपयोग हो सके।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम:
खो-खो (M&W): 07–08 अक्टूबर 2026, गवर्नमेंट कॉलेज, खरकड़ा, सुबह 10:00 बजे
* क्रिकेट (M&W): 12–16 अक्टूबर 2026, के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी, सुबह 10:00 बजे
* शूटिंग (M&W): 21 अक्टूबर 2026, कैनरी शूटिंग रेंज, रेवाड़ी, सुबह 10:00 बजे
* वेट लिफ्टिंग/पावर लिफ्टिंग/बेस्ट फिजीक (M&W): 23 अक्टूबर 2026, गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली, सुबह 10:00 बजे
महत्वपूर्ण निर्देश:
सहायक खेल निदेशक देवेन्द्र ढाका ने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए अपना पहचान पत्र तथा पात्रता प्रपत्र साथ लाना अनिवार्य है। सभी टीमों के साथ कॉलेज प्रबंधक या इंचार्ज का होना आवश्यक रहेगा। चयन परीक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी ₹300 शुल्क निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर अपनी टीमों को भेजें और प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।