• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू के भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन।

Published on: 15 May 2026

आईजीयू के भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन।


हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई सूची के आधार पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। विभाग के अध्यक्ष डा. विपिन कुमार ने बताया कि विभाग के छात्र अनिकेत (राजकीय महाविद्यालय, नाहड), प्रीति (राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी), प्रेरणा (राजकीय महाविद्यालय, खरकड़ा), अनुराधा (राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली) एवं करिश्मा (राजकीय महिला महाविद्यालय, पाली) का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के रूप में हुआ है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और कहा कि दृढ़ निश्चय व मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।