• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले

Published on: 28 Sep 2026

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, के शिक्षण विभागों में सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक (UG) व स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है।

अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति महोदय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए दाखिले की अंतिम तिथि विस्तारित की गई है।

उन्होंने बताया कि:

 * जिन विभागों के पास उम्मीदवारों की मान्य प्रतीक्षा सूची (Waiting List) उपलब्ध है, वे प्राथमिकता के आधार पर प्रतीक्षा सूची से ही रिक्त सीटें भरेंगे।

 * जिन विभागों में प्रतीक्षा सूची समाप्त हो चुकी है, वहां ‘पहले आओ-पहले पाओ’ (First-Come-First-Serve) के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग या विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र (UCC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर, उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित शिक्षण विभाग में जमा करानी होगी।

अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले ने स्पष्ट किया कि सभी विभागाध्यक्षों को प्राप्त आवेदनों का समय व तारीख दर्ज करते हुए पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रहेगी।