• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू एनएसएस का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ।

Published on: 13 Mar 2026

*आईजीयू एनएसएस का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ स्वर्ग लोक आश्रम, गांव बुडाना (रेवाड़ी) में हुआ। यह शिविर 12 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम तुर्कियावास के सरपंच श्री नरेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बुडाना गांव के जनप्रतिनिधि तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. बलजीत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रियंका रांगा, डॉ. अनीता यादव और डॉ. अमनदीप ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत कर पौधे एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व और अनुशासन सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संदीप कुमार ने कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह, सरपंच श्री नरेंद्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार तथा अन्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने संगीत, नृत्य, नाटक (स्किट) तथा अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों ने शिविर के वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। आगामी दिनों में शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।