Published on: 17 Mar 2026
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की 94वीं काउंटडाउन कड़ी: 19 मार्च को रेवाड़ी के रेजांगला पार्क में होगा योगाभ्यास।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी के योग विभाग और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की श्रृंखला के तहत 94वां काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे स्थानीय रेजांगला पार्क, रेवाड़ी में आयोजित होगा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को तैयार करना है। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के इस पुनीत अवसर पर शहर के सभी नागरिकों, योग प्रेमियों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया जाता है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।